A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:नवानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.49 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

नवानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.49 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। थाना नवानगर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (स्मैक) की अवैध बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20.49 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹2 लाख बताई जा रही है।

यह कार्रवाई सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के कुशल मार्गदर्शन, रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव सिंह राजपूत के दिशा-निर्देशन, सीएसपी विंध्यनगर श्री परस्ते के सतत पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) श्री सर्वप्रिय सिन्हा के महत्वपूर्ण सहयोग से सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई को नशे के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस का एक मजबूत और प्रभावी कदम माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!