A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:नगर निगम आयुक्त ने की स्वच्छता विभाग की समीक्षा

Oplus_131072

नगर निगम आयुक्त ने की स्वच्छता विभाग की समीक्षा

स्वच्छता से संबंधित शिकायतो के निराकरण में लापरवाही बरतने पर सीटाडेल प्रबंधन एवं स्वच्छता निरीक्षक को आयुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।

सिंगरौली: नगर पालिक  निगम सिंगरौली की  आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान द्वारा स्वच्छता विभाग की विस्तृत समीक्षा की गई। तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए।  आयुक्त श्रीमती प्रधान ने शहर की चाक चौबंद सफाई व्यवस्था हेतु निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी इसकी लगातार मानीटरिंग करते रहे साथ ही निर्देश दिए कि स्वच्छता से संबंधित शिकायतो का तत्परता से निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे। स्वच्छता संबंधी शिकायतो के निराकरण में लापरवाही बरतने पर निगमायुक्त के कचरा प्रबंधन कार्य में लगी कम्पनी सीटाडेल एवं स्वच्छता निरीक्षक अर्चना आदिवासी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।  आयुक्त ने निर्देश दिया कि शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनमें मौजूद कमियों को तत्काल दूर किया जाए। साथ ही स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यों हेतु  मांग पत्र तैयार का प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करे।

आयुक्त श्रीमती प्रधान ने सार्वजनिक स्थलो रैन बसेरा, शौचालय, सड़क डिवाइडर आदि की रंगाई-पुताई एवं नियमित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।  निगमायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि शहर में पॉलिथीन बैन को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रत्येक दुकान पर सूखे एवं गीले कचरे हेतु दो डस्टबिन अनिवार्य करने की मुहिम चलाने हेतु निगमायुक्त ने आईसी टीम को निर्देशित किया। उन्होने वार्डो के साफ सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि वार्डो के साफ सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दास्त नही की जायेगी। वार्डो गलियों सहित नालियों की साफ सफाई कराकर उनमें किटनाशक दवाओ का छिड़काव करायें। नगरीय क्षेत्र के स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने और जमीनी हकीकत जानने के लिए निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अमले के साथ-साथ फील्ड पर सुबह निकलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने प्रभार वाले  वार्डो  में सफाई व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण करें और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करें। बैठक के दौरान  बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय,  डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, सहायक आयुक्त ज्योती सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी बीएल चतुर्वेदी सहित संबंधित स्वच्छता निरीक्षक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!