
बालोद/गुरुर /सांसद खेल महोत्सव में कोलिहामार गुरुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम किया।
क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में कोलिहामार गुरुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया, लेकिन कोलिहमार गुरुर की टीम ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया।
वॉलीबॉल मुकाबले में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। विजेता टीम में रंजन पंडित ,इंद्रजीत कंवर, गजेंद्र सर, दुष्यंत निर्मलकर, तारण साहू, शत्रुघन यादव, राकेश साहू, गंगवंशी, प्रकाश श्याम, और राधेश्याम ध्रुव, को कांकेर लोकसभासंसद भोजराज नाग द्वारा प्रथम पुरस्कार व ट्रॉफी,प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
टीम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा खिलाड़ियों को बधाइयाँ दी जा रही हैं।












