A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नार्थ जोन हॉकी का चैंपियन बना गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय; फाइनल में फग्वाडा को 5-2 से दी मात

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

IMG_20260118_125538

हरिद्वार। बीते एक सप्ताह से चल रही नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में गुरूकुल कंगडी समविश्वविद्यालय हरिद्वार ने एल०पी०यू, फग्वाडा को मात देकर चैंपियनशिप अपने नाम की। फग्वाडा दूसरे व तीसरे कुरूक्षेत्र वि०वि की टीम स्थान पर रही।

वंदना कटारियॉ स्टेडियम परिसर मे शनिवार को दोपहर 2ः00 बजे खेले गए फाइनल में गुरूकुल कंगडी समविश्वविद्यालय हरिद्वार ने एल०पी०यू, फग्वाडा को 5-2 से हरा दिया। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विजेता तथा उपविजेता टीमों के खिलाडियों को मेडल तथा ट्राफी प्रदान की।

 

इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रो० डॉ० शिवकुमार चौहान, डॉ० अजय मलिक, वित्ताधिकारी प्रो० वी०के सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो० एल०पी पुरोहित, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो० एल०पी पुरोहित, डॉ० अनुज कुमार, डॉ० प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!