A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार युपी बोर्ड परीक्षा 2026 में परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए एआई तकनीकी का करेगा प्रयोग।

IMG 20260119 WA0106 1

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट:बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महराजगंज। 20 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार बोर्ड परीक्षा 2026 में परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए एआई तकनीकी का करेगा प्रयोग। आपको बता दें की सभी परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे रियल टाइम में आडियो वीडियो प्रसारित करने के साथ  ही प्रत्येक परीक्षार्थी की स्कैनिंग भी करेंगे। किसी भी परीक्षार्थी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर  अटैच परीक्षा केंद्रों का आटोमेटिक अलार्म बजने लगेगा और तीनों कन्ट्रोल रूम को इसकी जानकारी तत्काल पहुंच जायेगी ।यह  डीआईओएस महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। आपको बता दें कि जिले में 278 विद्यालयों में  हाईस्कूल इण्टरमीडिएट में अध्ययनरत कुल 70701 विद्यार्थी कुल 104 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। डीआईओएस महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर इस बार  सभी  सीसीटीवी कैमरों में  ए आई फिचर इनबिल्ट कराकर इन्हें आटोमेटिक अलार्म से जोड़ा जा रहा है परीक्षा कक्ष में कुछ भी संदिग्ध दिखने पर एआई फिचर्स के जरिये अलार्म बजने लगेगा।इसका संदेश भी कन्ट्रोल रूम को मिल जायेगा। बोर्ड के कन्ट्रोल रूम के साथ ही साथ जिला स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है इसमें सीसीटीवी कैमरे का तकनीकी डेटा लागिन क्रेडेशियल आईपी एड्रेस और नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधा रहेगी। इस व्यवस्था के तहत परीक्षा कक्ष में बैठे परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर रियल टाइम मानिटरिग की जा सकेगी। हाई रिजॉल्यूशन कैमरे और आडियो वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम के माध्यम से कन्ट्रोल रूम  पर निरन्तर निगरानी रखी जायेगी। इससे हर संदिग्ध गतिविधियों पर अलार्म बजने लगेगा ।यह तकनीकी ऐसी होगी कि अगर कोई परीक्षार्थी अपने सीट से बार बार बाहर जाता है या बार बार इधर उधर मुड़कर देखता है  तो संदिग्ध लगने पर तत्काल अलार्म बजने लगेगा और एआई तकनीकी से यह सूचना कन्ट्रोल रूम  तत्काल पहुंच जायेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!