अन्य खबरेक्रिकेटखेलनागपुरमहाराष्ट्र

भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच, भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रनों का टारगेट दिया

अभिषेक 35गेंदोंपर 84रन, कप्तान सूर्य कुमार ने 32 रन बनाए

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, बुधवार 21 जनवरी 2026

====> 20260121 205258
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज बुधवार 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। मैच शाम सात बजे शुरू हुआ। टी20 मुकाबले मे न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया टॉस जीतने के भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान मे उतरी। आज के मैच मे भारत की ओर से संजू सैमसन विकेटकीपर, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव कप्तान, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबै, अक्षर पटेल, अर्शदीप, वरूण चक्रवर्ती, जस प्रीत बुमराह खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम मे- रॉबिनसन, डेवोन कॉनवे विकेटकीपर, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर कप्तान, क्रिश्चियन क्लार्क, जैमीसन , ईश सोढ़ी, जैकब डफी खेल रहे है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच मे न्यूजीलैंड को 239 रनों का टारगेट दिया। भारत ने कुल 238 रन बनाए। आज बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर मे सात विकेट खोकर कुल 238 रन बनाए। भारतीय टीम से रिंकू सिंह ने 20 गेदों पर नाबाद 44 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 35 गेदों पर 84 रन बनाए , वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम से काइल जैमिसन और जैकब डफी ने दो दो विकेट लिए, क्रिश्चियन क्लार्क, ईश सोढ़ी, मिचेल सैंटनर ने एक एक विकेट लिए।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!