अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक हुई ख़राब लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर करने का लिया गया निर्णय
अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। 87 वर्षीय महंत को बीते सोमवार रात से उल्टी-दस्त की शिकायत बताई जा रही है, जिसके चलते उनकी हालत कमजोर हो गई। बताया गया है कि पिछले करीब 36 घंटे से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया, जिससे शरीर में अत्यधिक कमजोरी आ गई। बुधवार सुबह अयोध्या स्थित श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त डॉक्टर एस.के. पाठक ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज की सलाह दी और उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास को विशेष इंतजामों के साथ लखनऊ ले जाया गया। ट्रस्ट से जुड़े लोगों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में रहे हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।
राम मनोहर लोहिया बार्ड को मिली59,41 लाख रुपए की बिकास कार्यो की सौगात
17/07/2026
जिला पदाधिकारी के प्रयास से अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबे समय से लंबित मामले का हुआ समाधान
17/07/2026
फायर विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगों का किया रेस्क्यू
17/07/2026
रांची:झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है
17/07/2026
रांची:झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है
17/07/2026
बारिश की बेरुखी अब किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है। धान की नई फसल वाले खेतों में पानी की कमी के कारण जमीन फटने लगी है, जिससे फसल के सूखने का खतरा मंडरा रहा है
17/07/2026
मुख्यमंत्री ने माँ विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, अधिकारियों संग की बैठक, बच्चों को बांटी चॉकलेट
17/07/2026
रीवा ग्राम पंचायत पैरा सचिव एवं सरपंच इन दिनों अपने मस्ती में मस्त है चाहे आग लगे बस्ती में इन लोगो से कुछ लेना देना नही है एक तरफ लोगो को रोड पर निकलना मुश्किल: विनोद माझी
17/07/2026
*भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण*
17/07/2026
230 फीट की ऊंचाई पर 72 घंटे की जंग… आखिरकार जीत गई जिंदगी!
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!