A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमईहारमध्यप्रदेश

बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सिध्य बाबा के मंदिर महूं में भक्ति रस में सराबोर

मैहर।

विद्या, ज्ञान और वैराग्य की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सिद्ध बाबा मंदिर, महू में एक दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ। इस पुण्य अवसर पर पंडित रामनिवास उमरिया जी के सान्निध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सिद्ध बाबा महाराज के परम भक्त एवं सांसद प्रतिनिधि *संतोष सोनी* ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीरामचरितमानस का सस्वर पाठ किया गया, जिससे सम्पूर्ण मंदिर परिसर रामनाम की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। भक्तगण भाव-विभोर होकर प्रभु श्रीराम की लीलाओं का श्रवण करते रहे। इसके पश्चात आयोजित महाप्रसादी (भंडारा) में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य किया।

इस पावन आयोजन में सांसद प्रतिनिधि *संतोष सोनी , देवदत्त सोनी* , रामजी द्विवेदी, श्रीधर उमरिया, शशि मिश्रा जी, रेखा दुबे, भक्ति शर्मा एवं चंदा सिंह सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने सिद्ध बाबा महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, सद्बुद्धि एवं जनकल्याण की मंगल कामना की।

मैहर ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!