
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
पंकज कथुरिया बहादराबाद हरिद्वार 
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
January 25 2026
ऋषिकेश। भरत मंदिर के बसंतोत्सव कार्यक्रमों के अंतिम दिन आज कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें प्रमुख रूप से प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका और राजनेता मैथिली ठाकुर की भजन संध्या रहेगी।
आज रविवार रात 7 बजे से भरत मंदिर प्रांगण में मैथिली ठाकुर के भजनों से पंडाल गूंजेगा। इससे पूर्व मटकी फोड़ व रस्साकसी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विदित है कि बिहार के मधुबनी में जन्मी मैथिली ठाकुर को एक प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका के रूप में पहचान मिली। इसके बाद उनकी प्रसिद्धि इतनी बढ़ी कि वह एक राजनेता भी हैं।




