A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेश

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 पर गैलेंट्री अवार्ड्स और सेवा मेडल की घोषणा की है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 25 जनवरी 2026
=====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार ने गैलेट्री अवार्ड्स और सेवा मेडल दिए जाने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गणतंत्र 2026 के अवसर पर 982 पुलिस, फायर बिग्रेड, होमगार्ड, सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विस से जुड़े हुए कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जायेगा। जानकारी अनुसार इन पुरस्कारों में 125 वीरता पदक( गैलेंटरी मेडल) शामिल हैं। जानकारी अनुसार सबसे अधिक 45 वीरता पदक जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए हैं। नक्सल प्रभावित हिंसा क्षेत्रों के 35, और पूर्वोत्तर क्षेत्र मे तैनात 05 कर्मियों को दिए गए हैं। फायर बिग्रेड सर्विस क्षेत्र के 04 बचाव कर्मी भी वीरता पदक विजेताओं में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इनमे आरजी कर रेप और मर्डर केस की जांच करने वाले सीबीआई के जाइंट डायरेक्टर वी चंद्रशेखर भी शामिल है। मालूम हो कि वी चंद्रशेखर ने कोलकात्ता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप मर्डर केस की जांच की थी। वी चंद्रशेखर अभी वर्तमान में दिल्ली जोन में सीबीआई हेड के पद पर कार्यरत हैं। वीरता पदक किसी व्यक्ति को वीरता के आसाधारण दुर्लभ कार्य, अपराध को रोकने, जीवन संपत्ति को बचाने, अपराधियों को पकड़ने में असाधारण वीरता के लिए दिया जाता है। सेवा मेडल प्रेसिडेंट सेवा में विशेष विशिष्ट रिकार्ड के लिए दिया जाता है। मेधावी सेवा मेडल सेवा संसाधन और कर्तव्य निष्ठा से की जाने वाली मूल्यांकन के लिए दिए जाते हैं। गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व ही केंद्र सरकार ने पुलिस पदकों की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र पुलिस के 75 पुलिस अनिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट, साहसिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया है। जानकारी अनुसार इस सूची में नागपुर के भी तीन वरिष्ठ अनिकारियों के नाम शामिल हैं , इससे नागपुर शहर का गौरव बढ़ता है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन सम्मानित अधिकारियो में नागपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस-विजय मारोतिराव माहुलकर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस-पराग बापूराव पोटे, तथा पुलिस इंस्पेक्टर- कैलाश रामजी बाराभाई शामिल हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!