A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमईहारमध्यप्रदेश

कांग्रेस परिवार के प्रबुद्ध समाज की ज़िला स्तरीय चिंतन बैठक हुई संपन्न

जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागी दारी पर सर्वसम्मति

Screenshot 2026 01 25 23 35 05 06 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7मैहर

माँ शारदा की पावन भूमि मैहर स्थित होटल मैहर इन में रविवार को कांग्रेस परिवार के प्रबुद्ध समाज की जिलास्तरीय चिंतन बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित कर रीवा संभाग में संगठन एवं चुनावों में “जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी भागीदारी” के सिद्धांत को लागू करने तथा आगामी राज्यसभा चुनाव में रीवा संभाग के प्रबुद्ध समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की।

 

Screenshot 2026 01 25 23 34 43 30 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम अतिथियों का पंजीयन किया गया। इसके पश्चात माँ शारदा की तस्वीर एवं चुनरी भेंट कर, रोली-चंदन के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक का शुभारंभ परिचय सत्र से हुआ।

बैठक के दौरान जिला पंचायत रीवा के वार्ड क्रमांक-16 से नव निर्वाचित सदस्य श्री मृत्युंजय मिश्र का प्रबुद्ध समाज द्वारा शाल एवं चुनरी भेंट कर सम्मान किया गया।

बैठक में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रीवा संभाग में विगत दो दशकों से पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के कारणों पर गहन मंथन किया गया। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने मत व्यक्त किया कि सत्ताधारी दल से प्रभावी मुकाबले एवं खोए हुए जनाधार को पुनः मजबूत करने के लिए पार्टी के भीतर ब्राह्मण समाज के नेतृत्व को सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से रीवा संभाग के प्रबुद्ध समाज को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण तिवारी ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। वहीं सतना जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप मिश्र ने पार्टी संगठन में प्रबुद्ध समाज को उचित अवसर प्रदान करते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर बल दिया।

संभाग स्तर पर निरंतर संचालित कार्यक्रमों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत करते हुए श्री गिरिजेश कुमार पाण्डेय ने जननेता श्री राहुल गांधी की भावना के अनुरूप “जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी भागीदारी” के सिद्धांत को रीवा संभाग में संगठनात्मक ढांचे एवं चुनावी प्रतिनिधित्व में लागू करने पर जोर दिया।

बैठक में श्री महीपत शुक्ल, श्री मृत्युंजय मिश्र, श्रीमती कविता पांडेय, श्री नागेन्द्रनाथ बड़गैय्या, श्री राजेन्द्र मिश्र, श्री बद्री विशाल तिवारी, श्री दिलीप त्रिपाठी, श्री दिनेश द्विवेदी, श्री पुष्पेंद्र तिवारी, श्री रामराज मिश्र, श्री महिपाल तिवारी, श्री अजय पांडेय, श्री अनिल शुक्ल, श्री नरेंद्र तिवारी, श्री विमलेश तिवारी, श्रीमती दीपा मिश्र एवं श्रीमती राखी पांडेय सहित अनेक वक्ताओं ने सारगर्भित विचार रखे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय प्रवेश प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद शर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत श्री अरुण तनय मिश्र, श्री दिनेश गौतम एवं श्री पुष्पेंद्र तिवारी द्वारा किया गया। बैठक का संचालन श्री प्रभात द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री प्रभात द्विवेदी, श्री अखिल मिश्र एवं श्री शिवम पांडेय के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

बैठक में श्री परमानंद द्विवेदी, श्री उपेन्द्र मिश्र, श्रीमती प्रभा सोहगौरा, श्री मयंक चतुर्वेदी, श्री कृष्णकुमार तिवारी, श्री अनिल शुक्ल, श्री दिनेश द्विवेदी, श्री कुलदीप पाठक, श्री पंकज मिश्र, श्री कुलदीप मिश्र, श्री दिलीप त्रिपाठी, श्री दादूराम शुक्ल, श्री बालकरण पांडेय, श्री शालिगराम पांडेय, विश्वमोहन बड़गैय्या, सुनील द्विवेदी,विपिन पयासी,विपिन द्विवेदी जयभोले,अनिल तिवारी,पंकज तिवारी, श्री महिपाल तिवारी, श्री संदीप मिश्र, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती सुषमा अरजरिया, श्री प्रमोद मिश्र, श्री जितेंद्र पांडेय, श्री प्रेमलाल द्विवेदी, श्री ऋषिकेश पाण्डेय, श्री प्रदीप कुमार गौतम, श्री विष्णुकांत त्रिपाठी, श्री गौरव तिवारी, श्री आशुतोष शुक्ला, श्री हरीश तिवारी, श्री अनंत कुमार गर्ग, श्री कामता शुक्ल, श्री गोविंद मिश्र, श्री अनिल तिवारी, श्री उपेन्द्र कुमार द्विवेदी, श्री जितेंद्र पाठक, श्री विपिन बिहारी द्विवेदी, श्री निखिल सिंह तिवारी, श्री रज्जन द्विवेदी,हरवंश तिवारी सहित दो सौ से अधिक प्रबुद्ध समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

मैहर ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

के साथ कैमरा मैन राज कुमारी मिश्रा नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!