में राजमाता की पुण्यतिथि पर भाजपा नदारद, पार्टी संस्कारों पर उठे सवाल
आष्टा।
भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक प्रेरणास्रोत राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर आष्टा में भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है।
पूरे दिन गुजर जाने के बावजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने नहीं पहुंचा।
*प्रदेश में श्रद्धांजलि, आष्टा में सन्नाटा*
जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं आष्टा में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह निष्क्रिय नजर आया।
श्रद्धांजलि स्थल पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
वहीं शाम 6 बजे
कृपाल सिंह पटाड़ा ने किया माल्यार्पण
इस दौरान पूर्व मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कृपाल सिंह पटाडा ने राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जब पार्टी की पूरी राजनीति राजमाता की विचारधारा पर आधारित है, तो नगर भाजपा और पार्टी पदाधिकारी आखिर कहां हैं?
कथनी–करनी में फर्क?
भाजपा द्वारा मंचों से संस्कार, विचार और राष्ट्रवादी मूल्यों की बात किए जाने के बावजूद पुण्यतिथि जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय नेताओं की अनुपस्थिति ने पार्टी की कथनी और करनी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कार्यकर्ताओं में नाराजगी
भाजपा से जुड़े कई लोगों का कहना है कि पार्टी अब विचारधारा से ज्यादा पद और फोटो तक सीमित होती जा रही है।
उनका सवाल है कि अगर प्रेरणास्रोतों को ही भुला दिया गया, तो संगठन की दिशा क्या रह जाएगी?
राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर आष्टा भाजपा की यह चुप्पी
अब संगठन के लिए आत्ममंथन का विषय बनती जा रही है।
जन चौपाल का कांग्रेस द्वारा किया गया आयोजन, मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान को लेकर हुई चर्चा
17/02/2026
चिरमिरी/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का श्री जगन्नाथ मंदिर आगमन पूरे आयोजन का आध्यात्मिक शिखर बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री मंदिर परिसर पहुंचे, शंखनाद, घंटों की मधुर ध्वनि, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर प्रबंधन समिति और पुजारियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं चंदन तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर में अपार जनसमूह उमड़ पड़ा था और श्रद्धालु मुख्यमंत्री के दर्शन के साथ-साथ भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन किया और आहुति अर्पित करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की। इसके पश्चात वे बाबा श्री पुरुषोत्तम पुरी महाराज जी की कुटिया पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन समाज को नैतिक शक्ति प्रदान करता है और जनसेवा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य श्री जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान के चरणों में नमन किया तथा शिव मंदिर में जल अर्पित कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्थलों का संरक्षण और विकास हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार मंदिर परिसर के समुचित विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मंदिर परिसर स्थित आनंद बाजार में मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सादगी पूर्वक बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे जनसरोकार और समानता का संदेश गया। श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र की उन्नति और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री के इस आध्यात्मिक प्रवास ने चिरमिरी की धरती पर विकास और धर्म का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की गई। इस प्रकार यह दिन केवल विकास की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता के दृष्टिकोण से भी ऐतिहासिक बन गया। इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव, अनिल केसरवानी पूर्व जिला अध्यक्ष, द्वारिका जायसवाल महामंत्री, आशीष मजूमदार, धर्मेंद्र पटवा नगर पालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ उपाध्यक्ष, नगर निगम सभापति संतोष सिंह, सरजू यादव, नरेंद्र कुमार दुग्गा कमिश्नर सरगुजा, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, एसपी रतना सिंह, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, समस्त एसडीएम, समस्त जनपद सीईओ और समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
17/02/2026
जय जगन्नाथ के जय घोष से गूंजा चिरमिरी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना
17/02/2026
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्र बहादुर सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर दी गईं भावपूर्ण श्रद्धांजलियां*
17/02/2026
जनदर्शन में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों
17/02/2026
संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक, चुनावी तैयारी का शंखनाद
17/02/2026
मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के दौरान मजदूर की मौत, डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता।।
17/02/2026
पिपरवार में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत, चार आरोपी गिरफ्तार।।
17/02/2026
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!