A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के माध्यम से 38 पात्र दिव्यांगों को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा दिव्यागजनों को उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर आयोजित

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निवाड़ी श्री रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में दिनांक 28.01.2026 को जनपद पंचायत निवाड़ी में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा दिव्यागजनों को उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के माध्यम से 38 पात्र दिव्यांगों को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया।

IMG 20260128 WA0019

उक्त शिविर में एलिम्को के प्रतिनिधि राकेश सेठ, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री विष्णु शरण भार्गव सहित सचिव ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!