UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कहा– दुरुपयोग की आशंका; केंद्र को दोबारा ड्राफ्ट करने के निर्देश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या की पीठ ने कहा कि नियमों के कई प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनके दुरुपयोग की पूरी संभावना है।
यह टिप्पणी उन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की गई, जिनमें आरोप लगाया गया है कि नए UGC नियम समानता के नाम पर भेदभाव को बढ़ावा दे सकते हैं और जनरल कैटेगरी समेत विभिन्न वर्गों के छात्रों के अधिकारों पर असर डालते हैं। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि नियमों की भाषा अस्पष्ट है, जिससे विश्वविद्यालयों और प्रशासन को मनमानी की छूट मिल सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जब किसी ने मौजूदा व्यवस्था को लेकर औपचारिक मांग नहीं की, तो ऐसे व्यापक बदलाव क्यों लाए गए। कोर्ट ने यह भी कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में नियम बनाते समय संतुलन और स्पष्टता बेहद जरूरी है।
पीठ ने केंद्र को निर्देश दिए हैं कि वह इन नियमों को नए सिरे से ड्राफ्ट करे और सभी पक्षों की आपत्तियों पर विचार करे। कोर्ट के इस फैसले के बाद देशभर में UGC नियमों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलनों को बल मिला है। कई छात्र संगठनों ने इसे अपनी जीत बताते हुए नियमों को पूरी तरह वापस लेने की मांग दोहराई है।
सिंगरौली: नशे के खिलाफ 1600 विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला नशामुक्त समाज का दिया सशक्त संदेश।
19/07/2026
हर की पौड़ी के समीप खुला स्वाद का नया ठिकाना, ‘सरदार कैटरर्स’ कैफेटेरिया का भव्य शुभारंभ
19/07/2026
इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग” (आईआईआईई) की भिलाई चेप्टर की नई प्रबंधकारणी का चुनाव संपन्न
19/07/2026
बरुआ पुल पर फिर बड़ा हादसा अनियंत्रित होकर नदी में गिरी एंबुलेंस चालक घायल
19/07/2026
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
19/07/2026
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
19/07/2026
हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर जीवधरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गुरुदिन गुप्ता की लाखों रुपये कीमत की भैंस के साथ उसका बच्चा भी चोरी..*
19/07/2026
रोजगार की मांग पर बेंती पंचायत की महिलाओं का हल्ला बोल, पांच घंटे ठप रहा पिपरवार लोकल सेल।।
19/07/2026
ब्लाक अध्यक्ष दया राम कोल के अगुआई में M,P,K,A,S,S,S का प्रथम स्थापना दिवस समारोह गरिमा मई वातावरण में संपन्न हुआ।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!