
गाजनगढ़ में धोरा वाले सोनीगरा मामा जी महाराज के वार्षिक उत्सव में उमड़ा जन सैलाब।
पाली रोहट क्षेत्र के गाजनगढ़ के धोरा वाले सोनीगरा मामा जी महाराज के वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया शुक्रवार रात्रि को भजन संध्या व शनिवार 31 जनवरी 2026 को महाप्रसादी का आयोजन किया गया हर वर्ष की भाती भूरिया परिवार, सिलोणा परिवार, गोली परिवार द्वारा मिलकर सोनीगरा मामा जी महाराज के जागरण व महा प्रसादी का आयोजन किया जाता है। भोपाजी नेमाराम भूरिया चमनाराम भूरीया ने बताया कि गाजन गढ़ से धोरा वाले सोनीगरा मामा जी महाराज के स्थान तक ग्रेवल सड़क बन जाए तो भक्तों के आने जाने में सुविधा हो सके। महाप्रसादी के लाभार्थी भूरिया परिवार के पुना राम, गोपाराम, हरिराम,गेनाराम,सिलोणा परिवार के रुपाराम गमनाराम भाना राम, जीवाराम, गोली परिवार के मगाराम,चतरा राम मौके पर बुद्धाराम मालवीय, नरसिंह राम गोली, देदाराम, पुकाराम, शिवाराम, ओकराम, दोलाराम सोलंकी,सोना राम लुम्बा राम करड़, लक्ष्मण राम, सहित सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद रहे ।















