

(बरामदगी का विवरण)
09 नैकलेश
67 बरेसलेट
17 मंगलसूत्र
32 जोडे ईयर रिंग
02 गले का सेट मय ईयर रिंग
18 पेन्डेंट
03 चार्मस
90 अंगूठी
32 चैन
11 चूडी
45,100/- रुपये नगद
(40 पीस आभूषण पीली धातू चूडी चैन अगूठी आर्टिफिसयल)
घटना का विवरणः-
दिनांक 23.1.2026 को वादी श्री अकिंत मुखर्जी CARATLANE स्टोर मैनेजर दिल्ली रोड थाना सदर बाजार सहारनपुर द्वारा थाने पर लिखित सूचना दी कि दिल्ली रोड स्थित टाटा स्टोर CARATLANE शौरूम में दिनांक 23.1.2026 की रात्रि मे अज्ञात चोरों द्वारा स्टोर की दीवार तोड़कर सोने, डायमंड के आभूषण व नकदी चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 49/26 धारा 305(ए) 331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।
पुलिस कार्रवाईः-
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आदेश-निर्देश दिये गये । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में सदर बाजार पुलिस व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण 1.इरशाद उर्फ काला पुत्र अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता सैतान चौक कलियर थाना कलियर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड 2. दिलशाद पुत्र अनीश उर्फ पीरु निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता सैतान चौक कलियर थाना कलियर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड 3. सलमा पत्नि अरशद निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता नयी बस्ती सरकारी टयूबवैल किराये का मकान सोनू का कलियर थाना कलियर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड 4. काली पत्नि अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता बंजारो का मौहल्ला पान की दुकान वाली गली थाना भगवानपुर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड 5. सीमा पत्नि दिलशाद निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता सैतान चौक कलियर थाना कलियर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड को आज दिनांक 03.02.2026 को छोटी रेलवे लाईन खलासी लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी के आभूषण (सोना, डायंमड) 45,100/- नगदी बरामद हुई। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 03 करोड रू0 है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) 3(5) बी0एन0एस0 की वृद्दि की गयी गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त इरशाद ने पूछताछ करने पर बताया कि मै मूल रूप से अम्बेहटापीर थाना नकुड का रहने हूँ । मै छोटी छोटी चोरी करता था पुलिस ने मेरा घर देख लिया था जिस कारण मे अम्बेहटापीर से अपना मकान बेचकर परिवार के साथ भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर मे किराये के मकान मे रहने लगा। यहा भी मैं चोरी करता था जिस कारण थाना मण्डी पुलिस द्वारा मेरी हिस्ट्रीशीट खोल दी गयी थी मै जेल गया था व करीब 10 माह पहले जेल से छुटकर आया तो मै अपने परिवार के साथ सैतान चौक कलियर थाना कलियर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड में किराये के मकान मे रहने लगा। मुझे खुद के मकान बनाने के लिए पैसो की आवश्यकता थी मै करीब एक माह से कबाडी का वेष बनाकर दिल्ली रोड स्थित टाटा स्टोर CARATLANE में चोरी करने के लिए रैकी कर रहा था। सोचा था कि जिस दिन मौसम खराब होगा उस दिन घटना को आराम से अन्जाम दिया जा सकता है। मै घटना से एक दिन पहले ही स्वाति होण्डा ऐजेन्सी की तरफ की खिडकी के रास्ते से होकर टाटा स्टोर की छत पर आ गया था रात्रि में मैने वहा पर नशा किया व खाना खाया और मुझे नींद आ गयी मै सौ गया था आख नही खुली अगले दिन रात्रि मे मौसम खराब था चारो तरफ सुनसान पडा था तथा सर्दी भी ज्यादा हो रही थी। मैन स्वाती होण्डा ऐजेन्सी की छत पर बिद्युत केबिल काटकर गलेण्डर के तार जोडकर छत का दरवाजा काटकर जीने की दीवार के पास बल्ब की रोशनी करके स्टोर की दीवार को गलेण्ड़र से काटकर स्टोर के अन्दर घुस गया व चैनल को काटा था व घटना के समय मैने अपने चेहरे को नकाब से ढका हुआ था ताकि सीसीटीवी मे चेहरा पहचान मे न आ सके स्टोर से मैने सोने व डायमंड के आभूषण व नगदी चोरी की तथा उसके बाद मै नकाब लगाकर लंगडाकर चलने की एक्टिंग करता हुआ वहा से आ गया रास्ते मे मैने घटना के समय पहने कपडे भी बदल लिये थे व उसके बाद मै कलियर के लिए चला गया था तथा दुकान से कुछ सोने की तरह दिखने वाले आभूषण चूडी चैन व अगूठी खरीद ली थी कि यदि पुलिस द्वारा पकडा गया तो ये नकली आर्टिफिसियल आभूषण पुलिस को दे दूगा मेरे द्वारा चोरी किये गये सामान को बैचने मे मेरा भाई दिलशाद, माँ काली, भाभी सीमा सलमा मेरा सहयोग करते है। जिनके माध्यम से मै चोरी के आभूषणो को अन्य राज्यो मे बैचता हूँ आज मै व मेरा भाई दिलशाद, माँ काली, भाभी सीमा व भाभी सलमा को साथ लेकर टाटा स्टोर से चोरी किये आभूषणो को बेचने के लिए दूसरे राज्य मे जा रहा था ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –
1. इरशाद उर्फ काला पुत्र अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता सैतान चौक कलियर थाना कलियर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड ।
2. दिलशाद पुत्र अनीश उर्फ पीरु निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता सैतान चौक कलियर थाना कलियर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड ।
3. सलमा पत्नी अरशद निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता नयी बस्ती सरकारी टयूबवैल किराये का मकान सोनू का कलियर थाना कलियर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड ।
4. काली पत्नी अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता बंजारो का मौहल्ला पान की दुकान वाली गली थाना भगवानपुर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड ।
5. सीमा पत्नी दिलशाद निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल पता सैतान चौक कलियर थाना कलियर जनपद रुडकी उत्तराखण्ड ।
अभियुक्त इरशाद उर्फ काला का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 287/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना जनकपुरी
2. मु0अ0सं0 294/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना जनकपुरी
3. मु0अ0सं0 299/2021 धारा 25/4 भादवि थाना जनकपुरी
4. मु0अ0सं0 119/2014 धारा 110 जी दं०प्र०सं० थाना कुतुबशेर
5. मु0अ0सं0 352/2014 धारा 3 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियन्त्रण अधिनियम थाना कुतुबशेर
6. मु0अ0सं0 654/2014 धारा 380 भादवि थाना सदरबाजार
7. मु0अ0स0 673/2014 धारा 380/454 भादवि थाना सदरबाजार
8. मु0अ0सं0 699/2014 धारा 380/454 भादवि थाना सदरबाजार
9. मु0अ0सं0 718/2014 धारा 380 भादवि थाना सदरबाजार
10. मु0अ0सं0 720/2014 धारा 380/457 भादवि थाना सदरबाजार
11. मु0अ0सं0 749/2014 धारा 380/457 भादवि थाना सदरबाजार
12. मु0अ0सं0 562/2009 धारा 60 आबकारी अधि० थाना कुतुबशेर
13. मु0अ0सं0 57/2012 धारा 380/457/511 भादवि थाना कुतुबशेर
14. मु0अ0सं0 195/2011 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना कुतुबशेर
15. मु0अ0सं0 400/2011 धारा 380/457 भादवि थाना नकुड
16. मु0अ0सं0 380/2009 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना नकुड
17. मु0अ0सं0 48/2023 धारा 414/120बी भादवि थाना जनकपुरी
18. मु0अ0सं0 731/2022 धारा 380/457/411 भादवि थाना सदरबाजार
19. मु0अ0सं0 101/2022 धारा 380 भादवि थाना सदरबाजार
20. मु0अ0सं0 443/22 धारा 454/380 भादवि थाना सदरबाजार
21. मु0अ0सं0 439/22 धारा 380 भादवि थाना सदरबाजार
22. मु0अ0सं0 68/23 धारा 380 भादवि थाना मण्डी
23. मु0अ0सं0 67/23 धारा 380 भादवि थाना मण्डी
24. मु0अ0सं0 62/23 धारा 380/457 भादवि थाना सदरबाजार
25. मु0अ0सं0 11/23 धारा 380 भादवि थाना कोतवाली देहात
26. मु0अ0सं0 595/22 धारा 380 भादवि थाना सदरबाजार
27. मु0अ0सं0 374/22 धारा 380 भादवि थाना सदरबाजार
अभियुक्ता काली का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0स0 68/23 धारा 120/380/411 भा0द0वि0 थाना मण्डी सहारनपुर
2. मु0अ0स0 101/22 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार
3. मु0अ0स0 374/22 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार
4. मु0अ0स0 439/22 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार
5. मु0अ0स0 443/22 धारा 380/411/454 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार
6. मु0अ0स0 595/22 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार
7. मु0अ0स0 731/22 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार
8. मु0अ0स0 062/23 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार
9. मु0अ0स0 48/23 धारा 414/120बी भा0द0वि0 थाना जनकपुरी
10.मु0अ0स0 113/24 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 थाना जनकपुरी सहारनपुर
11.मु0अ0स0 11/23 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली देहात
12.मु0अ0स0 67/23 धारा 380 भादवि थाना मण्डी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. प्रभारी निरीक्षक श्री कपिल देव थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
2. निरीक्षक संजीव कुमार यादव स्वाट टीम प्रभारी सहारनपुर
3. निरीक्षक श्री सुनील शर्मा स्वाट टीम सहारनपुर
4. व0उ0नि0 विपिन कुमार थाना सदर बाजार सहारनपुर
5. उ0नि0 सुशील कुमार थाना सदर बाजार सहारनपुर
6. उ0नि0 रविन्द्र सिह थाना सदर बाजार सहारनपुर
7. म0उ0नि0 स्वेता शर्मा थाना सदर बाजार सहारनपुर
8. म0उ0नि0 चंचल थाना सदर बाजार सहारनपुर
9. है0का0 447 अमरदीप सिह स्वाट टीम सहारनपुर
10. है0का0 07 सचिन शर्मा स्वाट टीम सहारनपुर
11. है0का0 81 हरेन्द्र सिह स्वाट टीम सहारनपुर
12. है0का0 681 वसीम स्वाट टीम सहारनपुर
13. है0का0 1016 मनदीप स्वाट टीम सहारनपुर
14. का0 405 गौरव स्वाट टीम सहारनपुर
15. का0 2229 अमित स्वाट टीम सहारनपुर
16. है0का0 सोनू शर्मा सर्विलांस टीम सहारनपुर
17. है0का मोहित कुमार सर्विलांस टीम सहारनपुर
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📞 खबर, विज्ञापन व सूचना हेतु संपर्क: 821755408









