
निवाड़ी। आगामी मंडल परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय हाई स्कूल जुगयाई में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 3 फरवरी 2026 को आनंद सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला संपर्क व्यक्ति (आनंद) एवं संस्था के प्राचार्य व्ही.के. पुरोहित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

आयोजित सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के समय होने वाली चिंता, तनाव एवं घबराहट से मुक्त करना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण के सही तरीके बताए गए तथा कहानी के माध्यम से परीक्षा संबंधी तनाव को सहजता से समझाया गया।
सभा में विद्यार्थियों को अनुशासित ढंग से कार्य योजना बनाकर अध्ययन करने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के उपाय बताए गए। साथ ही परीक्षा के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने और घबराहट पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके भी साझा किए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को आगामी मंडल परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं



