

सिंगरौली: आकांक्षी ब्लाक देवसर में संपूर्णता अभियान 2.0 का सिहावल विधायक ने किया शुभारंभ।
विधायक श्री पाठक ने आकांक्षी ब्लाक के निर्धारित पैरामीटरों को पूर्ण करने की दिलाई शपथ।
सिंगरौली : नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत सिंगरौली आकांक्षी ब्लॉक संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक जी के मुख्य अतिथि एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री प्रणव पाठक, एसडीएम देवसर श्री अखिलेश कुमार सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री केशव सिंह जी, जनपद सीईओ देवसर श्री संजीव कुमार तिवारी की गरिमामई उपस्थिति में मंगल भवन देवसर में संपूर्णता अभियान 2.0 किया गया ।यह कार्यक्रम 28 जनवरी से आरंभ होकर 14 अप्रैल तक चलेगा। उक्त अवधि में आकांक्षी ब्लॉक में निर्धारित पैरामीटरों के तहत कार्य किया जाकर पूर्ण किया जाना है कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा की आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो लोग विकास की धारा से छूट गए हैं उन्हें मुख्य धारा में लाने का यह एक उचित प्रयास है।
उन्होने कहा कि आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम की परिकल्पना भारत के सबसे कम विकसित क्षेत्रों में उत्थान के लिए केंद्रित परिणाम संचालित दृष्टिकोण अपनाकर की गई है। नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक में जो पैरामीटर हैं उस पर शत प्रतिशत कार्य कर विकास के कार्य को पूर्ण किया जा सके जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि के कार्यों में हम सुधार लाकर बेहतरीन कार्य कर सके। संपूर्णता अभियान के अंतर्गत सभी संकेतक पर पूरी गंभीरता के साथ सत प्रतिशत सेचुरेशन में लाने की आवश्यकता है। साथ ही जन भागीदारी एवं आचरण में सुधार लाकर हम सभी को अपना योगदान देना होगा ताकि हम इस अभियान को के लक्ष्य को हासिल कर सकें। वहीं जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक ने कहा कि विजन 2047 के तहत देश के संपूर्ण विकास में अग्रणी बनाना है, जिसके लिए हमें इस अभियान को बहुत ही गंभीरता से निभाना होगा जिससे हमारा ब्लॉक टॉप वन में आए इसके लिए प्रयास कन्वर्जेंस करके किया जाना होगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी , लाइन डिपार्टमेंट के फ्रंटलाइन वर्कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



