

सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त ने स्वच्छता कार्यो में लापरवाही बरतने पर स्वच्छता निरीक्षक को किया गया निलंबित।
सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में पाई गई कमियों पर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त श्रीमती प्रधान द्वारा स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्वच्छता निरीक्षक श्री विशाल सोनी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। वहीं प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री कैलाश शाह को कार्य प्रणाली में शीघ्र सुधार नहीं होने की दशा में अनिवार्य सेवा निवृति के निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्रीमती प्रधान ने शहर में कचरे के समुचित उठाव में लगातार आ रही समस्याओं को लेकर सीटाडेल कंपनी के मैनेजर को 7 दिवस के भीतर कार्य में सुधार नहीं होने पर कंपनी का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। आयुक्त श्रीमती प्रधान ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की।बैठक के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर मीटिंग में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को आयुक्त ने निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था की लगातार मानीटरिंग करे और भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं नही की जायेगी। बैठक में उपायुक्त श्री आर.पी. बैंस, हेल्थ ऑफिसर श्री बी.जी. चतुर्वेदी, सभी स्वच्छता निरीक्षक, सीटाडेल एवं आईईसी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

