A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में बेटियों ने खेल के मैदान में दिखाया दमखम

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में बेटियों ने खेल के मैदान में दिखाया दम; कबड्डी में नुआंव और क्रिकेट में जीविका कुदरा की टीम रही विजेता

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला विकास निगम, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महिला/बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (DDC) महोदया द्वारा किया गया।

 

प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन, कबड्डी और क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले देखने को मिला।

 

क्रिकेट:

क्रिकेट का मुख्य मुकाबला जीविका कुदरा बनाम प्रशासन, कैमूर के बीच खेला गया

जीविका कुदरा की टीम ने 29 रनों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।

 

कबड्डी:

कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बालिका हाई स्कूल, नुआंव और हाई स्कूल धनेछा, दुर्गावती के बीच कड़ी टक्कर हुई।बालिका हाई स्कूल, नुआंव विजेता घोषित की गई।

 

बैडमिंटन:

 

सिंगल्स: गरिमा श्री ने फाइनल जीतकर ‘विजेता’ का खिताब जीता।

 

डबल्स: अनुप्रिया और श्रुति (मुक्ति) की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

 

महिला विकास निगम और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और अधिकारियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना की जमकर सराहना की।

 

यह प्रतियोगिता 08 मार्च को भी जारी रहेगी, जिसमें एथलेटिक्स और अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!