
मंडला जिले जिले के विकास खण्ड निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत महारसिवनी में अभी गर्मी की सीजन आई नहीं और पानी की भारी किल्लत ग्राम पंचायत महरासिवनी में लोगों गंदा पानी पीने पर मजबूर है मंडला जिले के विकास खण्ड निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत महारसिवनी में ग्रामीण महिला वार्ड क्रमांक 8 हरिजन वार्ड में पानी सबसे ज्यादा समस्या है मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे महिलाओं ने बनाया की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके की ग्राम पंचायत महारसिवनी प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने पीने के पानी समस्या को श्रीमती मंत्री को बताया पीएचई मंत्री ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि 15 दिन के अन्दर पानी आपके गांव में पहुंच जाएगी लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी आज तक पानी नहीं पहुंची न ही कोई कार्रवाई हुई ग्रामीणों ने बताया एक किलोमीटर दूर से गंदा पानी ला कर गुजारा कर रहे है मंगलवार को जनसुनवाई में ग्राम पंचायत महारसिवनी के महिलाओं ने जिला कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से अपना समस्या बताते हुए कहा है कि पानी की समस्या के कारण शादी विवाह के लिए रिश्ते नहीं मिलते है ग्रामीणों निवेदन किया है कि कलेक्टर महोदय से की पानी की समस्या का समाधान करने की कृपा करें 




