A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

जन सुनवाई में दिव्यांग दीपक तक स्वयं पहुंची महापौर श्रीमती सूरी

पात्रता अनुसार शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के दिया निर्देश

कटनी

– नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक मानवीय दृश्य तब देखने को मिला, जब राम निवास सिंह वार्ड निवासी दिव्यांग नागरिक दीपक रैकवार अपनी समस्या लेकर महापौर से मिलने पहुंचे।

दीपक की दिव्यांगता को देखकर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें अपने पास बुलाने के बजाय स्वयं उनके पास पहुंचकर गंभीरता के साथ उनकी पीड़ा सुनी। दीपक नें बताया कि गल्ला पर्ची जारी नहीं हो पाने के कारण उनके परिवार वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

महापौर ने दीपक की परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए योजना प्रभारी रविशंकर पांडेय को समक्ष में बुलाकर दीपक की गल्ला पर्ची जारी होने में आ रही दिक्कतों का समाधान करानें के निर्देश दिए। जिस पर योजना प्रभारी श्री पांडेय द्वारा तत्काल ही दीपक से आवश्यक दस्तावेज लेकर गल्ला पर्ची जारी किये जाने हेतु पोर्टल पर अपलोड कराने की कार्यवाही की गई। श्री पांडेय ने बताया कि शासन से गल्ला पर्ची जारी होते ही शीघ्र ही दीपक को राशन मिलना प्राप्त हो जायेगा।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने दीपक की दिव्यांगता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु भी योजना प्रभारी को निर्देशित किया गया, ताकि उनका जीवन अधिक सहज और सम्मानजनक बन सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए शासन की योजनाएं तभी सार्थक है, जब उसका लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण प्रति संवेदनशील है और जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन के दुःख-दर्द को समझने और समाधान का सशक्त माध्यम है।

कटनी ब्यूरो चीफ , सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!