A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखनऊ- विधान सभा सत्र में पेश किया गया बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधान सभा में पेश किया बजट मुख्यमंत्री सहित नेता प्रतिपक्ष मौजूद

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश

लखनऊ- विधान सभा सत्र में पेश किया गया बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधान सभा में पेश किया बजट मुख्यमंत्री सहित नेता प्रतिपक्ष मौजूद

 योगी बोले- पहली बार किसी सीएम को दसवां बजट पेश करने का मौका मिला

सीएम योगी ने बजट को लेकर कहा, पिछले 9 वर्ष के दौरान अपना परसेप्शन बदलने में सफलता प्राप्त की है। 9 साल में तीन गुना से अधिक बढ़ा है। बजट की थीम कहूं तो यह सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम है। आज यूपी तकनीक से समृद्ध हो रहा है।

उन्होंने कहा- 43,565 करोड़ रुपए की धनराशि नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित है। 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च नए निर्माण पर खर्च कर रहे हैं। यहीं से रोजगार और विकास की गति मिलती है।

ये हमारी सरकार का 10वां बजट है। यह पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को 10वीं बार बजट पेश करने का मौका मिला हो। इन 9 सालों में एक भी अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया गया है। यूपी में जो कर चोरी की शिकायतें थीं, उसे रोका गया। बीमारू राज्य से निकालकर देश के सामने रेवेन्यू प्लस राज्य के रूप में प्रस्तुत करने में सफलता प्राप्त की है।

Back to top button
error: Content is protected !!