
मैहर
कलेक्टर रानी बाटड़ के सख्त निर्देशों पर खनिज एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ ज़ोरदार कार्रवाई करते हुए माफियाओं की कमर तोड़ दी।
बदनपुर, मैहर और अमरपाटन क्षेत्र में चली इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जांच में धरे गए नियम तोड़ने वाले वाहन
थाना कोतवाली क्षेत्र में जांच के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करते हुए 04 वाहन पकड़े गए, जिन्हें जिला परिवहन अधिकारी द्वारा तत्काल जप्त कर चलानी कार्रवाई की गई।
अमरपाटन में अवैध खनिज परिवहन पर करारा वार
थाना अमरपाटन अंतर्गत अवैध खनिज परिवहन करते हुए 04 वाहन रंगे हाथों पकड़े गए—
MP17 ZB 6125
UP90 T 3129
MP19 HA 4535
MP18 GA 3928
सभी वाहनों को जप्त कर थाना अमरपाटन में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज कर सभी वाहन कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्रवाई मे अधिकारियो की रही मौजूदगी
इस सख्त अभियान में खनिज विभाग के खनिज अधिकारी एवं सहायक खनिज अधिकारी के साथ परिवहन विभाग से जिला परिवहन अधिकारी श्री श्रीवास्तव की सक्रिय मौजूदगी रही।
मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा के साथ कैमरा मैन राज कुमारी मिश्रा




