


डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने शनिवार को जिले की 28 आशा सहयोगिनियों को चयन आदेश प्रदान किये।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने कहा की आशा सहयोगिनी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान जिला कलक्टर ने सभी नव चयनित आशा सहयोगिनियों को पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी ने आशा सहयोगिनियों के कार्य और उनको मिलने वाले वेतन भत्तों की जानकारी प्रदान की।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉक की कुल 28 आशा सहयोगिनियों को चयन आदेश प्रदान कर नियुक्ति दी गई है।
इस अवसर पर नव चयनित आशा सहयोगिनियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है की जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में 1 जनवरी को भी 41 आशा सहयोगिनी को चयन आदेश प्रदान कर नियुक्ति दी गई थी।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी, डीपीओ अरुण कुमार संगणक आलोक सहित सभी संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।




