


सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रहली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनोआ बुजुर्ग एवं ग्राम निवारी में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा ₹65-65 लाख की लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक सुविधाओं से युक्त उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने किया। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। क्षेत्र के नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु हर्ष व्यक्त किया तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।




