
कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार मेन रोड बाजार के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे बलौदा की ओर से आ रहे एक ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क से उतरकर सीधे एक घर में घुस गया। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और आगे की कार्रवाई जारी है।




