A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

टेका के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों का भावपूर्ण विदाई समारोह संपन्न*

टेका के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों का भावपूर्ण विदाई समारोह संपन्न*

*टेका के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों का भावपूर्ण विदाई समारोह संपन्न*

IMG 20260313 WA0528

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

पिथौरा: पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टेका स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में सत्र 2025–26 के अंतर्गत कक्षा 8वीं में अध्ययनरत छात्र–छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ ही विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा व्यवस्था और विद्यालय की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप स्कार्फ भेंट किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

IMG 20260313 WA0518
कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर में न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति एवं अध्यक्ष की ओर से बच्चों के लिए जलेबी, मिठाई, समोसा, केला और चाय की विशेष व्यवस्था की गई। वहीं कक्षा 6वीं और 7वीं के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने केक की व्यवस्था करने के साथ विद्यालय परिसर को सजाकर समारोह को आकर्षक और उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और समिति के सदस्यों ने कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष रामचरण साहू, उपसरपंच संतराम साहू, शिक्षक पी. बी. सामंतराय, बासुदेव प्रधान, संतोषी निषाद, निरालाल पटेल, सदस्य संतोष यादव, संध्या साहू, अंजली साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!