A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु शहर में पुलिस, सीआरपीएफ का सयुक्त फलेग मार्च

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी फ्लैग मार्च/पैदल भ्रमण किया गया। इस संयुक्त भ्रमण में संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस बल एवं सीआरपीएफ के जवान सम्मिलित रहे। मार्च के दौरान प्रमुख बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। शहर में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखना, असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न करना, आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करना, आपात स्थिति में त्वरित समन्वय सुनिश्चित करना, सीआरपीएफ बल को शहर की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों की विस्तृत जानकारी देना
भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों को शहर के महत्वपूर्ण मार्ग, संभावित संवेदनशील पॉकेट, भीड़ प्रबंधन के प्रमुख स्थल एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया बिंदुओं से अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी एवं त्वरित संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि सागर पुलिस हर परिस्थिति में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। संयुक्त पुलिस-सीआरपीएफ मार्च से शहर में सुरक्षा का सकारात्मक संदेश गया तथा आमजन में विश्वास की भावना और मजबूत हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!