झारखंडरांची

बालिकाओं के साथ जन्मदिन उत्सव मनाई गई।

रांची:झारखंड राज्य एवं माता पिता का नाम रौशन करने वाली अंशिका कुमारी ने अपना जन्म दिन उत्सव बरियातू रोड बड़ागाई स्थित ब्रजकिशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय के छात्राओं के साथ केक कटिंग कर धूम धाम से मनाई।

रांची:झारखंड राज्य एवं माता पिता का नाम रौशन करने वाली अंशिका कुमारी ने अपना जन्म दिन उत्सव बरियातू रोड बड़ागाई स्थित ब्रजकिशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय के छात्राओं के साथ केक कटिंग कर धूम धाम से मनाई।इसके पूर्व विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत एवं भक्तिमय संगीत से जन्मदिन उत्सव को यादगार बनाई।मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित क्राउंड लायंस के अध्यक्ष शुभम

चौधरी,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा एवं चटकपुर पंचायत रातु ब्लॉक के उप मुखिया नमिता देवी ने अंशिका जी के जन्मदिन पर उन्हें लंबी उम्र,स्वास्थ्य लाभ एवं उज्जवल भविष्य की कामना किए।इस उत्सव को सफल बनाने में नेत्रहीन विद्यालय के सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।छात्राओं के साथ स्वादिष्ठ भोजन के साथ उत्सव की समापन हुई।अपनी प्रतिक्रिया मे अंशिका जी ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना करते हुए ढेर सारी शैक्षणिक टिप्स दिए।यह जानकारी शिव किशोर शर्मा ने दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!