
गया, 18 फरवरी 2026, जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की मासिक प्रगति की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों का गया में हड़ताल के कारण राजस्व विभाग के कार्य संचालन मे दिक्कत नही हो, इसके लिये सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से आज ही अपने अपने क्षेत्र में सभी पंचायत सचिव को राजस्व कर्मचारियों का अतिरिक्त प्रभार दिलवाए साथ ही डोंगल भी एक्टिवेट करवाये।
जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि 25 एकड़ का भूखंड या 25 एकड़ से अधिक का भूखंड वाले वैसे सभी सरकारी भूखंड चाहे वह किसी भी विभाग का हो, उसे चिन्हित करते हुए खाता, खेसरा, भूमि का किस्म इत्यादि अद्यतन के साथ अगले दो दिनों के अंदर सूची तैयार कराते हुए उपलब्ध करवाये। सरकारी भूमि का संरक्षित रखने पर सभी अंचल अधिकारी विशेष रूप से पहल करें।
डॉ आंबेडकर समग्र अभियान के दौरान सभी अंचलों में भूमिहीन परिवारों द्वारा पर्चा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन दिए थे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को जमीन का पर्चा भी दिया गया है। जिस अंचल में शेष पर्चा बांटने हेतु बचा हुआ है, वह तेजी से भूमिहीन को परचा दिलवाना सुनिश्चित करें।
सभी महादलित टोलों में बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र जिला कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध करवाये।
ऑनलाइन म्यूटेशन की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार में प्राय देखा जा रहा है कि रैयत के आवेदक को कर्मचारी ऑब्जेक्शन लगाकर अंचल अधिकारी के लॉगिन में भेज देते हैं इसके पश्चात अंचल अधिकारी उन मामलों को बिना रिजेक्ट किए हुए लंबित रखते हैं या काफी गंभीर मामला है। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना किसी ठोस कारण के म्यूटेशन को रद्द या पेंडिंग नहीं रखें। उन्होंने कहा कि नगर, बोधगया एवं मानपुर में सबसे अधिक म्यूटेशन के मामले पेंडिंग हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन म्यूटेशन के मामलों में लंबित आवेदनों को 7 दिनों के अंदर समाप्त करवाए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि राजस्व महा अभियान कार्यक्रम के दौरान जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उसे तेजी से समाधान करवाये।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार में देखा जा रहा है कि यदि कोई आवेदक अपने जमीन संबंधित माननीय न्यायालय से अपने फेवर में आदेश प्राप्त करा लेते हैं। बावजूद किसी दूसरे का कब्जा में उनकी जमीन रहती है, इन मामलों में पूरी गंभीरता बरते और उन संबंधित आवेदक को हर हाल में कब्जा दिलवाएं।
दाखिल खारिज के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सरकारी जमीन का जमाबंदी सभी अंचल अधिकारी स्पेशल ड्राइव चलकर जमाबंदी रद्दीकरण करवाये। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर विभिन्न जमाबंदी चल रहे हैं जिसे हर हाल में रद्द किया जाना है।
भू राजस्व संग्रहण की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रैयतों के बीच प्रचार प्रसार करवाये ताकि रैयत अपनी भू राजस्व को जमा कर सकें।
जमीन मापी की समीक्षा में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सर्व शाखा के अमीनो को भी लगाकर सभी अंचल अधिकारी अपने अंचल में लंबित जमीन मापी को फरवरी अंतिम तक समाप्त करवाए। साथ ही सभी जमीन मापी के आवेदक को मापी रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाये।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी, सभी आर०ओ० सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ ।



