A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

सोहन सिंह प्रदेश महामंत्री नियुक्त

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम द्वारा 31 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई हैं। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं। इसी क्रम में रीठी क्षेत्र निवासी सामाजिक चिंतक एवं प्रखर वक्ता सोहन सिंह को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपेक्षा की है कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई है। वहीं सोहन सिंह की इस नियुक्ति पर दीपक सिंह, ऋषभ पाल, मुकेश बेन, बिंजन श्रीवास, रीतेश तिवारी, कन्हैया रैकवार, अभय सिंह, कन्हैया बर्मन सहित अन्य जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Back to top button
error: Content is protected !!