अन्य खबरे

डिजिटल पेमेंट-फोन पे ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक खास फीचर को लाॅच किया है

अब यूपीआई लेनदेन के लिए बार-बार पीन नंबर की जरूरत नहीं होगी।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 21 फरवरी 2026

====-: डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र की दिग्गज फोन पे ने अपने उपभोक्ताओं के सहूलियत के लिए एक खास फीचर्स को लाॅच किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फोन पे यूजर्स को अब यूपीआई से लेनदेन करने के लिए बार-बार चार या छह अंकों के पीन नंबर को डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन पे के यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन- अंगूठे के निशान या फिर अपने फेस आईडी का उपयोग करते हुए सीधे तौर पर डिजिटल भुगतान कर पायेंगे। फोन पे के अनुसार इस फीचर्स का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को और अधिक ज्यादा सुरक्षित आसान करना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी वर्तमान में यह सुविधा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। इसा जल्द ही आईफोन यूजर्स के लिए भी शुरू किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फोन पे कंपनी ने इस वन टच” पेमेंट मेथड के लिए पेमेंट की एक लिमिट भी तय की हुई है। फोन पे के यूजर्स बायोमेट्रिक के माध्यम से पांच हजार रूपय तक का लेनदेन कर पेमेंट कर सकेंगे। यदि भुगतान की राशि पांच हजार रूपय से अधिक की होती है तो फिर इसके लिए पहले जैसा ही यूपीआई पिन नंबर का उपयोग करना होगा। फोन पे के यूजर्स आसान तरीके से फीचर को उपयोग कर सकते हैं-: इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाईल फोन में फोन पे एप्प को खोलें। एप्प के ऊपर बांई तरफ अपनी प्रोफाईल फोटो पर क्लिक करें। फिर नीचे की ओर पेमेंट सेटिंग पर जाकर मैनेज पेमेंटस पर टैप करें। यहां पर अब आपको बायोमेट्रिक पे का आईकन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। जिस बैंक एकाउंट के यह सुविधा चाहिए उसे सिलेक्ट करते हुए बायोमेट्रिक इनेबल करें। सेटअप पूरा करने के लिए एक बार अपना यूपीआई पिन को दर्ज करें और बायोमेट्रिक तरीके का उपयोग करते हुए कन्फर्म करें।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!