A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाताज़ा खबरमध्यप्रदेश

चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा पुलिस के व्दारा कार्यवाही करते हुये कुल 04 गौवंश/भैसों को मुक्त कराया गया

वन्दे भारत लाइव टी वी से आकाश ताम्रकार की रिपोर्ट छिंदवाड़ा/सिगोडी – पुलिस अधीक्षक महो. श्री अजय पाण्डेय, अति.पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरवाडा श्रीमती कल्याणी बरकडे, थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध गौ तस्करों के विरुद्ध पूर्व से कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में दिनांक 22/02/2026 को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति तेंदनीमाल से छिंदवाडा तरफ भैंसों को मुनाफा कमाने के उद्देश्य से अवैध परिवहन कर कटने के लिये बैल बाजार छिंदवाडा लेकर जा रहे हैं । सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी रवि पिता रुसू भारती के कब्जे से पिकअप वाहन क्रं. MP-28-G-4185 से कुल 04 नग भैंस को मुक्त कराया गया । जप्तशुदा भैंसो को गौशाला मेघासिवनी में सुरक्षार्थ रखा गया । चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा में आरोपी रवि भारती के विरुद्ध अप क्र.- 76/2026 धारा -11 म.प्र.कृषक पशु परिरक्षण अधि., 11 (घ) पशु क्रुरता निवारण अधि, एवं (3) 5 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम – चौकी प्रभारी सिंगोडी उप निरी पंकज राय, प्रआर 354 राजकुमार परते, आर सूरज, आर. गुरमुख बघेल, आर इकलेश. सै. 230 दयाराम, सै. 182 शिवशंकर।

 

 

AKASH TAMRAKAR Chhindwara mp

I am a News Report in Madhya Pradesh and News Channel work for Vande Bharat news Agency.
Back to top button
error: Content is protected !!