
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सत्यापन एवं सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत थाना सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 22.02.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में छापेमारी कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में चल रहा था फर्जीवाड़े का धंधा
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सघन सत्यापन अभियान के दौरान पिपलेश्वर मंदिर, रावली महदूद क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापेमारी की गई। मौके पर एक व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मार्कशीट एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए पकड़ा गया।
आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम:
पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह, उम्र 28 वर्ष
निवासी: ग्राम कासमाबाद, पोस्ट बुढनपुर, थाना स्योहरा, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
वर्तमान पता: पिपलेश्वर मंदिर, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
आरोपी ने बताया कि सिडकुल में नौकरी करने हेतु बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को उत्तराखंड के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती थी। वह किसी भी आधार कार्ड में नाम, पता एवं उम्र में परिवर्तन कर प्रिंट निकालकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था।
बरामदगी
दुकान की तलाशी के दौरान निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई:
01 अदद लैपटॉप (सिल्वर)
01 अदद लैपटॉप चार्जर
01 अदद कलर प्रिंटर-स्कैनर
01 अदद की-बोर्ड
04 आधार कार्ड (जिनमें 02 कूटरचित)
09 हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित छायाप्रतियां
अभियोग पंजीकरण
बरामदगी के आधार पर थाना सिडकुल में मु०अ०सं० 74/2026 धारा 318(2)/336(3)/338/339 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, थाना सिडकुल, हरिद्वार
व०उ०नि० देवेन्द्र तोमर, थाना सिडकुल, हरिद्वार
उ०नि० बबलू चौहान, थाना सिडकुल, हरिद्वार
अ०उ०नि० संजय चौहान, थाना सिडकुल, हरिद्वार
हे०का० 406 जितेन्द्र मलिक, थाना सिडकुल, हरिद्वार
हे०का० 217 देशराज, थाना सिडकुल, हरिद्वार
का० 685 गजेन्द्र प्रसाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।





