A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

सिरसा के गांव के फूलकां गौशाला में गूंजेगा भक्ति का स्वर, 24 फरवरी से 2 मार्च तक श्री नृसिंह पुराण कथा

रिपोर्टर इन्द्र जीत
दिनांक 24-2-26
स्थान फुल्का
जिला सिरसा
सिरसा के गांव के फूलकां गौशाला में गूंजेगा भक्ति का स्वर, 24 फरवरी से 2 मार्च तक श्री नृसिंह पुराण कथा
फूलकां (सिरसा), 23 फरवरी।
गांव फूलकां की पावन धरती पर 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। गौशाला फूलकां में दोपहर 12 बजे से सायं 3:30 बजे तक श्री नृसिंह पुराण कथा एवं दुर्लभ सत्संग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों का अमृतपान कराया जाएगा।
कथा व्यास के रूप में परम पूज्य सदाशिव स्वामी श्री नित्यानंद गिरी जी महाराज अपनी मधुर वाणी से भगवान नृसिंह के दिव्य अवतार, भक्त प्रह्लाद की अटूट आस्था और धर्म की विजय की गाथा का भावपूर्ण वर्णन करेंगे। महाराज श्री के सत्संग में धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश विशेष रूप से दिया जाएगा।
समस्त ग्रामवासी एवं गौभक्तों द्वारा आयोजित इस भव्य कथा महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल व प्रसाद की विशेष व्यवस्था की है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
गौसेवा और धर्मप्रचार के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगा। फूलकां की गौशाला इन सात दिनों तक भक्ति रस में सराबोर रहेगी और श्रद्धालु दिव्य अनुभूति का अनुभव करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!