A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

बूथ गठन हेतु मंडल प्रभारियों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई मजबूती मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई

बूथ गठन हेतु मंडल प्रभारियों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई मजबूती मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई

बूथ गठन हेतु मंडल प्रभारियों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई मजबूती मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई

IMG 20260308 WA01761

तिलक राम पटेल जिला रिपोर्टर महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

बसना/महासमुंद – जिला महासमुंद के बसना विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। ब्लॉक के चारों मंडल—सांकरा, भगतदेवरी, पिरदा एवं पथरला—के लिए पंचायत एवं बूथ कमेटी गठन हेतु मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए श्री अंकित छाबड़ा, जयलाल बारीक, श्रीमती कांति सूरजाल एवं उमाकांत प्रधान को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव होता है और आने वाले समय में यह टीम बूथ स्तर पर कांग्रेस को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सभी प्रभारी समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करेंगे तो सांकरा ब्लॉक को महासमुंद जिले में बूथ गठन के मामले में एक आदर्श ब्लॉक बनाया जा सकता है। यह पहल न केवल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी बल्कि आगामी चुनावों में भी कांग्रेस को लाभ पहुंचाएगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!