A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

रातू में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला सिपाही की मौके पर मौत।।

IMG 20260401 WA0068रातू में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला सिपाही की मौके पर मौत।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

रातू। रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली स्थित राइस मिल के पास आज एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रंजिता एक्का झारखंड हाईकोर्ट में तैनात थीं और ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इतनी भीषण टक्कर के कारण वह सड़क पर गिर पड़ीं और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और उन्होंने तुरंत रातू थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार:”

अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश जारी है।
हादसे के पीछे की वजहों की जांच भी जारी है।
स्थानीय लोग इस दुर्घटना से स्तब्ध हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!