A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

डीसीए के पूर्व महासचिव ने मेयर संजीव सिंह को दी बधाई

धनबाद: डीसीए के पूर्व महासचिव एस ए रहमान रविवार सायं धनबाद के नए मेयर संजीव सिंह से उनके झरिया के विहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में मिले और उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि तीन बड़ी पार्टियों के समर्थित उम्मीदवार को हराकर संजीव सिंह ने साबित किया कि अगर उम्मीदवार अच्छा हो तो बिना किसी पार्टी के समर्थन के भी वह चुनाव जीत सकता है। रहमान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए संजीव सिंह धनबाद में विकास के कार्य को गति देंगे और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे। मौके पर रणजी खिलाड़ी आमिर हाशमी और शकील अंसारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!