A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अबरार राव के नेतृत्व में फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न

विजय बंसल, संवाददाता।
हरिद्वार। रविवार को ज्वालापुर स्थित बंधन पैलेस में फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का आठवां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि राव आफाक, हाजी नईम कुरैशी,पत्रकार फुरकान अंसारी, हाजी जमशेद खान, राव रिज़वान ,सैयाद सक्लैनी, सचिन शर्मा, गुलबहार खान,शाहिद फारूक, अकादमी के निदेशक अबरार राव, प्रधानाचार्य रूखसार राव, प्रबंधन समिति के शौकीन अंसारी, ओर संयोजक असमी ख़ान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर पत्रकार फुरकान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, बल्कि जरूरतमंद और गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर समाज के प्रति एक सराहनीय योगदान भी दे रही है। जा तक मुझे मालूम है।उन्होंने बताया कि अकादमी में लगभग 1100 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो संस्थान की बढ़ती लोकप्रियता और गुणवत्ता को दर्शाता है।
वहीं, अकादमी के निदेशक अबरार राव ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग के बच्चों को बेहतर और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि अकादमी लगातार प्रयासरत है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी शिक्षा से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!