A2Z सभी खबर सभी जिले की

सहायक उपनिरीक्षक बने परमसुख शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

सहायक उपनिरीक्षक बने परमसुख शर्मा का हुआ भव्य स्वागतASI Parmshuk Sharma Swagat
पाली। सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पद पर चयनित होने पर परमसुख शर्मा का अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण भवन ट्रस्ट, जिला सभा एवं युवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने साफा एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
भवन ट्रस्ट के महामंत्री सुनील जोशी ने बताया कि परमसुख शर्मा की यह सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके इस पद पर चयन से समाज का गौरव बढ़ा है तथा अन्य युवाओं को भी शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा मिलेगी।
इस कार्यक्रम में जिला सभा अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, युवक संघ महामंत्री मनोहर पंचारिया, मूलचन्द उपाध्याय, बनवारीलाल शर्मा, अशोक जोशी, अमित शर्मा, अरुण जोशी सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!