A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवागत सीएमओ से मिलने की भाजपा पार्षदों व प्रतिनिधियों में मची होड़| 

सीएमओ को आवेदन थमा के फोटोबाजी करते दिखे पार्षद तथा पार्षद प्रतिनिधि |

  1. FB IMG 1775735518591जावरा—जब से नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने यहां पदभार ग्रहण किया, तब से आए दिन भाजपा पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों में उनसे मुलाकात की होड़ सी मची हुई है। मजेदार बात यह है कि ये लोग अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर अकेले-अकेले ही सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस से मिलने पहुंच रहे हैं। भाजपा नगर पालिका परिषद में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। साथ ही भाजपा ने गत दो साल से नपा में नेता विपक्ष की घोषणा नहीं की। शायद यही वजह है कि भाजपा पार्षदों में एकजुटता का अभाव नजर आ रहा है। जिसे देखो वही मुंह उठाकर हाथ में कागज का टुकड़ा पकड़े नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ को थमा फ़ोटो खिंचाते दिख जाता है। ज्ञात रहे कि पार्षद अनिल मोदी, पार्षद पिंकी सोनू यादव ने अलग-अलग समय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिलकर समस्याओं के बारे में चर्चा की। इसके बाद पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया ने हंसते हुए सीएमओ से भेंटकर नगर की समस्या के सम्बंध में पत्र सौंपा और फ़ोटो खिंचवाया। जबकि दो दिन पहले ही पार्षद रजत सोनी, पार्षद शिवेन्द्र माथुर के साथ पार्षद प्रतिनिधियों आरडी धाकड़, दशरथ कसानिया व सोनू यादव ने सोनिस से मुलाकात कर अपने-अपने वार्ड की प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। इस पर सीएमओ ने इन लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि इस मामले में जल्द ही मेट, दरोगा की बैठक बुलाकर सफाई व्यवस्था सुचारू बनाएंगे।
[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!