उत्तर प्रदेशसोनभद्र

Sonbhadra news:राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा को सीबीएसई 10+2 की मान्यता प्राप्त

विंढमगंज–महुली क्षेत्र में नई क्रांति, अब क्षेत्र के छात्र छात्राएं अंग्रेजी माध्यम से इंटर तक पढ़कर बनाएंगे उज्ज्वल भविष्य

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
शिक्षा के क्षेत्र में दुद्धी तहसील को एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि हाथ लगी है। विंढमगंज मार्ग पर स्थित महुली क्षेत्र के राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पोलवा (संबद्धता संख्या: 2134810) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से 10+2 (इंटरमीडिएट) की मान्यता प्राप्त हो गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही पूरे दुद्धी, विंढमगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और खुशी का माहौल चरम पर पहुंच गया है। IMG 20260417 201818
ग्रामीण अंचल में यह मान्यता किसी शिक्षा क्रांति से कम नहीं मानी जा रही है। अब तक यहां के मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और अंग्रेजी माध्यम से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए दूर शहरों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय, धन और संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। लेकिन अब इस नई मान्यता के साथ ही दुद्धी क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम बताया है। स्मार्ट कक्षाएं, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को सीबीएसई मानकों के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ किया गया है, जिससे किफायती शुल्क में राष्ट्रीय स्तर की उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को मिल सके। यह उपलब्धि आने वाले समय में पूरे क्षेत्र को एक नई शैक्षणिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।file 00000000e27c71fa8706e54e5e53bdc2
विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्मशील दत्ता त्रिपाठी का योगदान इस सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनकी शैक्षिक योग्यता बी.एड एवं एम.एससी है।अनुभव (वर्षों में)प्रशासनिक: 15वर्ष शिक्षण: 8 वर्ष है।
उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासन और दूरदर्शी सोच ने विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
मान्यता की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में मानो उत्सव का सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम के नेतृत्व में शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी और क्षेत्रवासी एकत्रित हुए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इस उपलब्धि की खुशी साझा की। हर चेहरा गर्व और उल्लास से दमक रहा था।
केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि दुद्धी, विंढमगंज और महुली क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में भी इस उपलब्धि को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।
इस अवसर पर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक महबूब आलम, निदेशक मंसूर आलम, केडी त्रिपाठी (प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा), मनोज कुमार कन्नौजिया, नवनीत कुमार मिश्रा, हृदय नारायण (प्रधानाचार्य, मॉडर्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिराचक), राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली), सतीश कुमार, कृष्णा कुमार, मेराज अंसारी, विकास कुमार कन्नौजिया, कृष्ण मुरारी, जयप्रकाश शर्मा, रविंदर कुमार, तामरस पूरी, कमलेश कुमार, कृष्णा मेम, शिरीन चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह उपलब्धि न केवल एक विद्यालय की सफलता है, बल्कि पूरे दुद्धी क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा और आने वाले समय में यह क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!