A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

मंडी सचिव और जिला प्रबंधक नान को कारण बताओं नोटिस जारी

कलेक्टर मैहर ने किया हरनाम पुर मंडी के उपार्जन केन्द्र का निरिक्षण

 

मैहर

कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शुक्रवार को हरनामपुर मंडी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  उपार्जन केंद्र में व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 अप्रैल से गेहूं खरीदी प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र में उपार्जित गेहूं का उठाव नहीं किया गया है।

उन्होंने जिला प्रबंधक नान पंकज बोरसे और मण्डी सचिव मैहर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं ∞और सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्र प्रभारी और मण्डी सचिव को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शासन के निर्देश और उपार्जन की निर्धारित नीतियों के अनुसार उपार्जन का कार्य व्यवस्थित तरीके से संचालित कराये।

मैहर ब्यूरो चीफ, सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!