A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

बड़े ने छोटे भाई पर फावड़े से किया हमला, फूटा सिर, हालत गंभीर

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20260426 WA0035

रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक मामूली सी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।यह पूरा मामला रीठी थाना क्षेत्र के परेवागार गांव का है, जहां बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले यह विवाद सामान्य कहासुनी तक सीमित था, लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर आरोपी भाई ने फावड़ा उठाया और अपने छोटे भाई के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इस हमले में युवक का सिर फट गया और वह बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घायल की हालत को लेकर फिलहाल डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!