उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

नवविवाहिता की जलकर हुई मौत: जांच में जुटी पुलिस

शोहरतगढ़। सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। ग्राम संसरी टोला करूआ में सोमवार को हुई इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।राजेंद्र यादव के पुत्र राजेश यादव की पत्नी मंजू उर्फ लाली की उनके दूसरे मकान के एक कमरे में संदिग्ध हालात में जलकर मौत हुई। घटना के बाद ससुराल पक्ष ने पहले मायके वालों को सूचना दी। उन्होंने जले हुए शव को कपड़े से ढककर कमरे को बाहर से बंद कर दिया और मायके वालों के आने का इंतजार करते रहे। ढेबरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मृतका की सास शुभावती ने घटना के संबंध में बताया कि सुबह मंजू उर्फ लाली मंजन करने के लिए एक मकान से दूसरे मकान में गई थी, तभी कमरे में आग लग गई। उन्होंने बताया कि उस समय मंजू के पति राजेश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मिट्टी गिराने गए थे, देवर मोहित भैंस चराने और ससुर राजेंद्र दूध बेचने गए हुए थे।मां ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया वहीं, मृतका की मां कपूरा देवी, जो ग्राम दुबौलिया थाना चिल्हिया की निवासी हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी 18 अप्रैल 2024 को राजेश यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष- ससुर राजेंद्र, पति राजेश, देवर मोहित और मोहित की पत्नी सरोज उसे प्रताड़ित करते थे।
कपूरा देवी का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर उनकी बेटी को जलाकर मार डाला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के पति राजेश के अपनी भाभी सरोज से अवैध संबंध थे, जिसको लेकर भी अक्सर विवाद होता रहता था।मायके पक्ष के अनुसार, मृतका और उसके पति के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था और दो बार मामला थाने तक पहुंचा था, लेकिन समझौता कराकर वापस भेज दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मृतका की मां, बहन और अन्य परिजन गांव पहुंचे, जहां उनके करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मां बार-बार बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए बेहोश हो रही थी। पूरे गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वही इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बताया कि सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की विधि कार्रवाई प्रचलित है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!