A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक लारिया के प्रयास से गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में संशोधन

IMG 20260430 WA0014सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया द्वारा हाल ही में भोपाल प्रवास के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संबंधित अधिकारियों से की गई चर्चा के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। किसानों को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए गेहूं उपार्जन से जुड़ी स्लॉट बुकिंग एवं खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मई तक कर दी गई है।विधायक लारिया ने उपार्जन केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग, तुलाई एवं भुगतान प्रक्रिया में आ रही तकनीकी और व्यवस्थागत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया था कि किसानों को उपज विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाया जाए। उल्लेखनीय है कि तिथि विस्तार से उन किसानों को राहत मिलेगी जो निर्धारित समय में स्लॉट बुकिंग या उपज विक्रय नहीं कर पाए थे। प्रशासन द्वारा किए गए इस निर्णय से उपार्जन कार्य में गति आने और किसानों को सुविधा मिलेगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!