A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

विधायक ने पीड़ित परिवार को सौंपा 4 लाख का चेक।

IMG 20260502 104939अयोध्या
तारुन क्षेत्र के बराव गांव में दो दिन पूर्व आई भीषण आंधी और तूफान के कारण जान गंवाने वाले केशव राम निषाद के परिजनों को शुक्रवार को सरकारी सहायता प्रदान की गई। क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दैवीय आपदा राहत कोष के तहत 4 लाख रुपये का चेक सौंपा। चेक वितरण के दौरान विधायक के साथ उपजिलाधिकारी बीकापुर श्रेया, हल्का लेखपाल सियाराम, कानूनगो और नायब तहसीलदार राम खेलावन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राजस्व संबंधी कागजी कार्रवाई को त्वरित गति से पूरा कर पीड़ित परिवार को समय पर आर्थिक मदद सुनिश्चित कराई। हर संभव मदद का आश्वासन विधायक अभय सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और वह स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार को शासन की अन्य योजनाओं का लाभ और हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जितेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान चरावां संदीप तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, राजितराम मौर्या, राम सूरत निषाद, स्वामीनाथ शर्मा सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!