

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी, 8225072664* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सागर जिले के शाहपुर में हुई दुखद घटना के बाद शाहपुर पहुंचे वे परिवारों से मिले जीतू पटवारी जी ने कहा कि शाहपुर की घटना हृदय विदारक,पीड़ितों को न्याय मिले,शाहपुर की घटना प्रशासन की विफलता,पीड़ितों को सरकारी नौकरी एवं आर्थिक सहायता मिले,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मृतक नीरज प्रजापति एवं सूरज अहिरवार की निवास पर गए जहां परिवार जनों ने आप बीती सुनाई
पीड़ित परिवारों ने जीतू पटवारी की उपस्थिति मे प्रशासन से मांग रखी कीदोषियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाये और अन्य सात नाम भी जोड़े जाये साथ ही शराब दुकान की अमानत राशि जप्त कर लाईसेंस रद्द किया जाये।
संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर ने बतया कि चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय की अपराध के समय की कॉल डिटेल्स निकलवा कर यह जाँच की जाये कि अपराधियों से कितनी बार सम्पर्क हुआ है। इसकी सी.डी.आर. निकाल कर चौकी प्रभारी पर अपराध पंजीबद्ध किया जावे साथ ही तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जावे और यह जाँच न्यायिक होना चाहिए।पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा राशि 50 लाख-50 लाख रुपये प्रदान किये जाये साथ ही परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स पर नौकरी दी जावे।
न्याय की लड़ाई लड़ने वाले किसी भी व्यक्ति पर बगैर साक्ष्य के कोई अपराध पंजीबद्ध न किया जाये अन्यथा इसके विरोध में नगर में आन्दोलन किया जायेगा और झूठा अपराध पंजीबद्ध करने पर दोषी अधिकारियों की जाँच कराई जायेगी।एस.डी.ओ.पी. प्रकाश मिश्रा को यहाँ से हटाया जाये क्योंकि यह जाँच प्रभावित कर सकते हैं। विशेष नोट: शराब दुकान का लाईसेंस रद्द होना इसलिए बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर यह दुकान इन्हीं शराब माफियाओं के पास रहती है तो उसका संचालन शराब माफियाओं के गुंडों द्वारा होगा जिससे पुनः कोई बड़ी घटना घट सकती है। शाहपुर में प्रमुख रूप से जीतू पटवारी जी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहसा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह, सुरेंद्र चौधरी,जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, पूर्व विधायक नारायण प्रजापति पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी,नीरज शर्मा, हेमंत लारिया देवेंद्र गौर,अनिरुद्ध गौर, यासीन खान, अमित राम जी दुबे रामकुमार पचौरी मुकुल पुरोहित कमलेश साहू रिचा सिंह रेखा चौधरी डॉ संदीप सबलोक चमन अंसारी आदिल राइन सीमा चौधरी कमल चौधरी बी पटेल संजय पटेरिया दीपक जैन श्री राम यादव राहुल चौबे जितेंद्र चौधरी सागर साहू सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।









