A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में गूंजी समस्याएं

किसानों ने उपजिला​धिकारी से वार्ता में बताई मांगें, समस्याएं और क्षेत्रीय मुद्दे, भाकियू पदा​धिकारी ने समस्याओं के संबंध में दिया 12 सूत्रीय ज्ञापन

5
बैठक में उपजिला​धिकारी से वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की तहसील परिसर में आयोजित बैठक में किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। बैठक में बिजली आपूर्ति, गन्ना भुगतान, जर्जर सड़कों में गड्ढे, मृदा परीक्षण केंद्र की स्थापना, नगर में जल निकासी व्यवस्था तथा नाला निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि लंबे समय से इन समस्याओं के कारण ग्रामीण और किसान वर्ग परेशान है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के प​श्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋ​षिपाल सिंह ने की। जबकि बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लगातार खराब बनी हुई है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। वहीं गन्ना किसानों ने समय से भुगतान न मिलने की समस्या उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। इसके अलावा खराब सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर भी प्रशासन से नाराजगी जताई गई। अंत में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी संत दास पंवार को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई। उपजिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान किसानों ने प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर भाकियू टिकैत के प​श्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋ​षिपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, तहसील प्रभारी सियाराम बिश्नोई, नगराध्यक्ष अरविंद बिश्नोई जॉनी, जिला सचिव रामकला गुर्जर, धर्मपाल सिंह, राजवीर सिंह, जसवंत सिंह, राजीव चौहान, आदिल अंसारी, अर्श बिश्नोई, दीपक सिंह, अनिल कुमार उर्फ अंगद, अनोज कुमार, कावेंद्र सिंह, महेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, रामौतार सिंह, नौबत सिंह, नौबहार सिंह, नीरज कुमार आदि भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!